Type Here to Get Search Results !

Computer basic knowledge in hindi, Computer gk questions answer in hindi

 प्रश्न -: कंप्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की परिभाषा क्या है ? (Computer gk in hindi)

उत्तर -: कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र है। जो कि उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर सूचना प्रदान करता है।

प्रश्न -: कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई है ?

उत्तर -: कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के कंप्यूट ( compute ) शब्द से हुई है। जिसका अर्थ होता है – गणना करना । कंप्यूट ( compute ) शब्द से कंप्यूटर ( computer ) अर्थात् गणना करने वाला।

प्रश्न -: कंप्यूटर को हिन्दी में क्या कहते हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर को हिन्दी में संगणक कहा जाता है।

प्रश्न -: कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं ? (computer basic knowledge in hindi)

उत्तर -: कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं –

1. डिजिटल
2. एनालॉग
3. हाइब्रिड

प्रश्न -: हार्डवेयर क्या होते हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर की भौतिक संरचना में शामिल सारे संयंत्र और उपकरण हार्डवेयर कहलाते हैं।

प्रश्न -: सॉफ्टवेयर क्या होते हैं ?

उत्तर -: सॉफ्टवेयर ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो कंप्यूटर को संचालन के लिए निर्देश देते हैं। ये हार्डवेयर को बताते हैं कि क्या करना है? कैसे करना है ?

प्रश्न -: इनपुट डिवाइस क्या होते हैं ?

उत्तर -: ये वो डिवाइस होते हैं जो उपयोगकर्ता ( user ) के निर्देशों को केन्द्रीय संसाधन इकाई ( cpu ) तक पहुंचाते हैं।

जैसे कि -: mouse, keyboard, camera, scanner, barcode reader, light pen etc.

प्रश्न -: आउटपुट डिवाइस क्या होते हैं ?

उत्तर -: ये वो डिवाइस होते हैं जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों को केंद्रीय संसाधन इकाई द्वारा दिए गए एक परिणाम के रूप में प्रदान करते हैं।

जैसे कि -: moniter, printer, projector, sound speaker etc.

प्रश्न -: केंद्रीय संसाधन इकाई ( central processing unit / cpu ) क्या होता है।

उत्तर -: यह कंप्यूटर के सभी हिस्सों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। इसके मुख्यत: तीन भाग होते हैं।

1. Memory
2. ALU ( Arithmetic Logic Unit )
3. Control unit

प्रश्न -: बाज़ार के तौर पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर -: वर्तमान युग कंप्यूटर प्रोद्यौगिकी का युग है। हर वस्तु कम्प्यूटर से जुड़ी हुई है। आज के इस युग में सिर्फ गणना करना ही कम्प्यूटर का कार्य नहीं है। आज मनुष्य के प्रत्येक कार्य को सरल बनाने के लिए कई प्रकार के कम्प्यूटर मौजूद हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए कम्प्यूटर भी विभिन्न प्रकार के हैं।

जैसे कि -: Desktop Computer, laptop, mobile phone, Tablet, Server computer, Smart TV, Game Devices, Smart Watch etc.

प्रश्न -: कंप्यूटर फुल फॉर्म क्या है ? ( computer full form in hindi )

उत्तर -: शैक्षणिक परिभाषा में कंप्यूटर फुल फॉर्म/ computer full form in hindi उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ एक शब्द से निर्मित शब्द है। कंप्यूट से कंप्यूटर।

प्रश्न -: कंप्यूटर की भाषाएं क्या हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर की भाषाएं मुख्यत: तीन प्रकार की होती हैं।

1. मशीनी कूट भाषा
2. एसेंबली कूट भाषा
3. उच्च स्तरीय भाषाएं

प्रश्न -: कंप्यूटर की उच्च स्तरीय भाषाएं क्या होती हैं ?

उत्तर -: उच्च स्तरीय भाषाएं मनुष्य के बोल चाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं जैसी होती हैं। इस प्रकार की भाषाओं के विकास का श्रेय आईबीएम कंपनी को जाता है।

कुछ उच्चस्तरीय भाषाएं निम्न लिखित हैं।

1. फॉरट्रान -: यह पहली उच्च स्तरीय भाषा है। इसी भाषा का विकास आईबीएम के जे. डब्ल्यू. बेकस ने 1957 में किया था।

2. कोबोल -: इस भाषा का विकास व्यवसायिक कार्यों को आसान बनाने के लिए किया गया।

3. बेसिक -: इस भाषा में प्रोग्राम में निहित आदेश के किसी निश्चित भाग को निष्पादित किया जा सकता है।

4. अल्गोल -: इस भाषा का विकास जटिल बीजगणितीय गणनाओं में प्रयोग हेतु किया गया।

5. पास्कल -: यह अल्गोल का ही परिवधित रूप है। इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है।

6. कोमाल -: इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए किया जाता है।

7. लोगो -: इस भाषा का प्रयोग बच्चों को ग्राफिक रेखा अनुकृतियों की शिक्षा देने के लिए किया जाता है।

8. प्रोलॉग -: इस भाषा का विकास 1973 में फ्रांस में किया गया था। इसका विकास कृत्रिम बुद्धि के कार्यों के लिए किया गया है।

9. फोर्थ -: इस भाषा का आविष्कार चार्ल्स मूरे ने किया था। इसका उपयोग कंप्यूटर के सभी प्रकार के कार्यों में होता है।

प्रश्न -: कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया ? (computer basic knowledge in hindi)

उत्तर -: कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बेबेज ने किया ।

प्रश्न -: कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है ?

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.