Type Here to Get Search Results !

स्कूल प्रेयर इन हिंदी school prayer in hindi


स्कूल प्रेयर इन हिंदी school prayer in hindi


हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे इस लेख स्कूल प्रेयर इन हिंदी school prayer in hindi में।

इस लेख में आप स्कूल में होने वाली प्रार्थना विद्यालय की प्रार्थना सुबह की प्रार्थना हिंदी में जान पाएंगे। यहाँ पर कुछ विद्यालय में होने वाली बेस्ट प्रार्थनाएं दी गई है,

जिन्हें आप अपने विद्यालय में सुबह की प्रार्थना के तौर पर यूज कर सकते हैं। तो आइए दोस्तों शुरू करते हैं स्कूल प्रेयर इन हिंदी:-

प्रार्थना गीत हिंदी में Prayer in Hindi

यह प्रार्थना गीत सुबह विद्यालयों में अक्सर दोहराया जाता है, किसके द्वारा सभी बच्चे अपने ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, कि ईश्वर उन्हें इतनी शक्ति दे कि उनका विश्वास कभी ना डगमगाए
वे धर्म और कर्तव्य पथ पर हमेशा चलते रहे, बच्चे अपने आराध्य देव ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, कि उन्हें बुद्धि बल दें और बुराइयों से हमेशा बचा के रखें,
उन्हें हमेशा अच्छी मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें. तो दोस्तों आइए हम भी दोहराते हैं यह गीत इतनी शक्ति हमें देना दाता:-





विद्यालय की प्रार्थना school prayer

तेरी पनाह में हमें रखना भी एक विधालय की सुबह की प्राथर्ना है, जिसको सुबह की विधालय की प्रेयर में शामिल कर सकते है,
इस प्रार्थना में बच्चे ईश्वर से प्रार्थना करते है, कि उन्हें हमेशा अपनी शरण में रखें, बच्चे प्रार्थना करते है, कि उन्हें संसार की सभी बुराइयों से बचाकर
उन्हें सतमार्ग पर चलने की शक्ति दें। तो आइये हम भी ईश्वर से प्रार्थना करते है, और दोहराते है, यह प्रार्थना तेरी पनाह में हमें...




सुबह की प्रार्थना Morning prayer

हे शारदे माँ एक बहुत ही अच्छी सुबह की प्रार्थना है, यह विधा की देवी को समर्पित प्रार्थना है। इस प्रार्थना में बच्चे माँ शारदा से प्रार्थना करते है,
कि हे शारदे माँ, हमारे मन से अंधकार रुपी अज्ञानता को निकाल दीजिये, और हमें विद्या का वरदान दीजिये, तो दोस्तो आइये हम भी सच्चे मन से दोहराते है इस सुबह की प्रार्थना हे शारदे माँ..




प्राइवेट स्कूल की प्रार्थना prayer for private school in Hindi

प्राइवेट स्कूल की प्रार्थना तो बहुत हैं, लेकिन तुम ही हो माता पिता तुम ही हो सबसे बेस्ट प्रार्थना है, इस विद्यालय में चाहे वह प्राइवेट है
या सरकारी हो सुबह की प्रार्थना के तौर पर यूज किया जा सकता है, इसमें बच्चे अपने आराध्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे
भगवान आप ही हमारे माता-पिता हो आप ही हमारे तथा और हमारे भाई भी हो, और आपके बिना हमारे जीवन में और कोई नहीं है
ईश्वर हमें हमेशा सत मार्ग चलने की प्रेरणा देना तो दोस्तों आइए हम भी ए प्रार्थना दोहराते हैं तुम्हीं हो माता पिता तुम्हीं हो...





ए मालिक तेरे बन्दे हम 

ऐ मालिक तेरे बंदे हम
ऐसे हो हमारे करम
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
ऐ मालिक तेरे बंदे हम...

जब ज़ुल्मों का हो सामना
तब तू ही हमें थामना
वो बुराई करें हम भलाई भरें
नहीं बदले की हो कामना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम
नेकी पर चलें ये और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
ऐ मालिक तेरे बंदे हम....


ये अंधेरा घना छा रहा
तेरा इनसान घबरा रहा
हो रहा बेखबर कुछ न आता नज़र
सुख का सूरज छिपा जा रहा
तेरी रोशनी में वो दम
जो अमावस को कर दे पूनम
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
ऐ मालिक तेरे बंदे हम....


बड़ा कमज़ोर है आदमी
अभी लाखों हैं इसमें कमीं
पर तू जो खड़ा है दयालू बड़ा
तेरी कृपा से धरती थमी
दिया तूने जो हमको जनम
तू ही झेलेगा हम सबके ग़म
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
ऐ मालिक तेरे बंदे हम....


दया कर दान विद्या का...

दया कर दान विद्या का,
हमें परमात्मा देना,
दया करना हमारी आत्मा में,
शुद्धता देना ।

हमारे ध्यान में आओ,
प्रभु आँखों में बस जाओ,
अँधेरे दिल में आकर के,
प्रभु ज्योति जगा देना ।

बहा दो प्रेम की गंगा,
दिलों में प्रेम का सागर,
हमें आपस में मिल-जुल के,
प्रभु रहना सीखा देना ।

हमारा धर्म हो सेवा,
हमारा कर्म हो सेवा,
सदा ईमान हो सेवा,
व सेवक जन बना देना ।

वतन के वास्ते जीना,
वतन के वास्ते मरना,
वतन पर जाँ फिदा करना,
प्रभु हमको सीखा देना ।

दया कर दान विद्या का,
हमें परमात्मा देना,
दया करना हमारी आत्मा में,
शुद्धता देना ।




दोस्तों आपने इस लेख में स्कूल प्रेयर इन हिंदी में पड़ी आशा करता हूं या लेख आपको अच्छा लगा होगा कृपया इसे शेयर जरूर करें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.