Indian Railways: उत्तर रेलवे ने रेलयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा अनरिजर्व ट्रेन उपलब्ध करवा कर सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया गया है. यह सभी ट्रेनें जींद, रोहतक, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, मेरठ सिटी, खुर्जा, अलीगढ़, बरेली,नज़ीबाबाद, कोटद्वार,
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से अब अनरिजर्व स्पेशल ट्रेनों (Unreserved Special Trains) के संचालन को भी तेज करने की कवायद शुरू हो गई है. उत्तर रेलवे ने रेलयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा अनरिजर्व ट्रेन उपलब्ध करवा कर सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया गया है. यह सभी ट्रेनें जींद, रोहतक, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, मेरठ सिटी, खुर्जा, अलीगढ़, बरेली, नज़ीबाबाद, कोटद्वार, मुरादाबाद और सम्भल हातिम सराय के बीच संचालित की जाएंगी.
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक रेलयात्रियों कि सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों के लिए निम्नानुसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों (Unreserved Special Trains) का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों (Trains) के संचालन से शॉर्ट रूट के लिए ट्रेनों की सुविधा आसानी से मिल सकेगी.
जींद-सोनीपत-जींद अनारक्षित स्पेशल (सप्ताह में 06 दिन)
04100/04099 जींद-सोनीपत-जींद अनारक्षित स्पेशल (सप्ताह में 06 दिन) दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक रविवार को छोडकर प्रतिदिन चलेगी. जींद से यह रेलगाड़ी पूर्वाह्न 10.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.40 बजे सोनीपत पहुँचेगी. वापसी दिशा में सोनीपत से यह रेलगाड़ी दोपहर 01.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सांय 04.00 बजे जींद पहुँचेगी.मार्ग में यह रेलगाडी जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललात खेडा, बामहनी, ईशापुर खीरी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रभड़ा, लठ, मोहाना और बडवासनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
जींद-रोहतक-जींद अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन
04972/04971 जींद-रोहतक-जींद अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी. जींद से यह रेलगाड़ी तडके 04.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 09.00 बजे रोहतक पहुँचेगी. वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी रोहतक से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 01.50 बजे जींद पहुँचेगी.मार्ग में यह रेलगाडी जींद सिटी, पांडु पिंडारा, सुंदरपुर, सिवाह, पीलू खेड़ा, बुढ़ाखेड़ा, सिला खीरी हॉल्ट, सफ़ीदों, करसिंधू, नारा हॉल्ट, मडलोडा, आसन, खुकराना, पानीपत, बिनझोल, नौलथा, ईसराना, धुरना, मुंडलाना, गोहाना, भैंसावान, रूखी, जसिया तथा मकरौली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
जींद-कुरूक्षेत्र-जींद अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन
01616/01615 जींद-कुरूक्षेत्र-जींद अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी. जींद से यह रेलगाड़ी सुबह 08.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे कुरूक्षेत्र पहुँचेगी. वापसी दिशा में कुरूक्षेत्र से यह रेलगाड़ी सांय 05.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09.35 बजे जींद पहुँचेगी.मार्ग में यह रेलगाडी बरसोला, घरबेटा, उचाना, घासो, नरवाना, गुरधरी, कलायत, सजूमा, कुतुबपुर, कैथल, न्यू कैथल हॉल्ट, जौंग, टीक, पेहोवा रोड, पबनावा, जसमहिंदर हॉल्ट, पिंडारसी, और थानेसर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
बरेली-अलीगढ-बरेली अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन
04376/04375 बरेली-अलीगढ-बरेली अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी. बरेली से यह रेलगाड़ी तड़के 04.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे अलीगढ़ पहुँचेगी. वापसी दिशा में अलीगढ़ से यह रेलगाड़ी पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सांय 05.50 बजे बरेली पहुँचेगी.मार्ग में यह रेलगाड़ी रामगंगा, बशारतगंज, नीसुई, आंवला, रेवती बहोडा खेडा, करेंगी, दबतारा, पुरूआ खेडा, आसफपुर, सिसरका, चंदौसी, माजदा हॉल्ट, बहजोई, पाठकपुर, धनारी, भकरौली, बवराला, राजघाट नरौरा, डिबाई, धरमपुर, अतरौली, गोधा, सूनामाई हॉल्ट, हरदुआ गंजा और मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
मुरादाबाद-सम्भल हातिम सराय-मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल (सप्ताह में 06 दिन)
04326/04325 मुरादाबाद-सम्भल हातिम सराय-मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी. मुरादाबाद से यह रेलगाड़ी सुबह 07.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे सम्भल हातिम सराय पहुँचेगी. वापसी दिशा में हातिम सराय से यह रेलगाड़ी पूर्वाह्न 10.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोहपर 12.20 बजे मुरादाबाद पहुँचेगी.मार्ग में यह रेलगाड़ी माचार्या, फरहेदी, कुन्दारखी, राजा का सहसपुर, सोनेकपुर हॉल्ट, हज़रत नगर हॉल्ट, सिरसी और मुखदीमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
नज़ीबाबाद-कोटद्वार-नज़ीबाबाद अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन
नज़ीबाबाद-कोटद्वार-नज़ीबाबाद अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी. नज़ीबाबाद से यह रेलगाड़ी सुबह 08.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 09.45 बजे कोटद्वार पहुँचेगी. वापसी दिशा में कोटद्वार से यह रेलगाड़ी पूर्वाह्न 10.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे नज़ीबाबाद पहुँचेगी. मार्ग में यह रेलगाड़ी सानेह रोड स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.मेरठ सिटी-खुर्जा-मेरठ सिटी अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन
मेरठ सिटी-खुर्जा-मेरठ सिटी अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.12.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन चलेगी. मेरठ सिटी से यह रेलगाड़ी सुबह 05.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 09.30 बजे खुर्जा पहुँचेगी. वापसी दिशा में खुर्जा से यह रेलगाड़ी सांय 05.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09.00 बजे मेरठ सिटी पहुँचेगी.मार्ग में यह रेलगाड़ी नूरनगर, चन्दसारा, खरखौदा, कैली, हापुड, हाफिजपुर, गुलावठी, छपरावत, बराल, बुलन्दशहर, मामन और खुर्जा सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Post a Comment
0 Comments