Type Here to Get Search Results !

फोटो खिंचवाने और दाढ़ी बनवाने पर भी अब लगेगा जीएसटी, सेल्स टैक्स विभाग ने बढ़ाया दायरा

मध्य प्रदेश में अब फोटोग्राफर, नाई, प्लम्बर, केटरर समेत दर्जनों प्रोफेशनल्स को जीएसटी चुकाना होगा, सेल टैक्स विभाग करदाताओं का दायरा बढ़ाने के लिए चलाएगा अभियान




भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बाल-दाढ़ी बनवाने से लेकर फोटो खिंचवाना भी महंगा होने वाला है। क्योंकि अब फोटो खिंचवाने और दाढ़ी बनवाने पर भी जीएसटी लगेगा। दरअसल, सेल्स टैक्स विभाग ने अधिकारियों को करदाता बढ़ाने का टारगेट दिया है। इसके तहत विभिन्न प्रोफेशनल्स को जीएसटी में लाने की योजना है।

मध्य प्रदेश सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा 25 जनवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त ने संभागीय उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त सहित विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में आबादी के मान से नए करदाताओं का पंजीयन कराएं। डिपार्टमेंट का कहना है कि कमाई के हिसाब से अब भी विभिन्न श्रेणी के लाखों लोग जीएसटी मुक्त हैं। जिन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा।

टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसे दो दर्जन से ज्यादा व्यवसाय की सूची बनाई है जिन्हें जीएसटी में लाया जाएगा। इसे 20 से 40 लाख टर्नओवर वाले व्यवसाय की श्रेणी में रखा गया है। इसमें ब्यूटी पार्लर, हेयर कटिंग सैलून, केटरिंग, बड़े डीजे या बैंड, लाइट एंड साउंड, इवेंट मैनेजमेंट वाले, भोजनालय जैसी सर्विसेज, टूर एंड ट्रैवल्स संबंधी सभी सर्विसेज, आर्किटेक्ट, इंटीरियर जैसी सर्विसेज, प्लंबर सर्विसेज को रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.