Type Here to Get Search Results !

ग्राम पंचायत की कामों पर एक नज़र

  • 👉पंचायती राज अधिनियम-1992 के तहत पंचायतों को 29 कार्य सौपें गए हैं। 
  • 👉पंचायतों को सौपें गए 29 कार्यों में से वार्षिक बजट बनाना
  • 👉गांव के सड़को को  पक्का करना, उनका रख-रखाव करना
  • 👉गंदे पानी की नालियों की व्यवस्था करना
  • 👉घरेलू उपयोग के लिए पानी और पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था करना
  • 👉तालाबों का रख-रखाव करना और सिचाई के साधन की व्यवस्था करने में ग्रामीणों की मदद करना
  • 👉गांव में मेले, दंगल, कबड्डी, और बाजार के लिए सार्वजनिक जगहों की व्यवस्था करना
  • 👉पशु पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना, दूध बिक्री केंद्र की व्यवस्था करना
  • 👉गांव के सार्वजनिक जगहों जैसे- ग्राम-चौपाल, गली व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश का प्रबंध करना
  • 👉गांव में सार्वजनिक शौचालय बनवाना व शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करना
  • 👉जन्म-मृत्यु, विवाह आदि का रिकॉर्ड रखना गांव की भलाई के लिए सरकार से अनुदान और गरीबों के मदद के रास्ते तलाशना
  • 👉आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करना
  • 👉गरीबों के लिए ग्राम पंचायत की जमीन को पट्टे पर देना
  • 👉प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना और जरुरी हो तो उच्च स्तर के स्कूल की स्थापना के लिए जरुरी कार्यवाही करना
  • 👉बच्चों और युवाओं के लिए खेल के मैदान का इंतजाम करना व खेल कूद से सम्बंधित सामान की व्यवस्था करना"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.