Type Here to Get Search Results !

Russia Ukraine Attack: धरती, समंदर, आकाश...रूस के चौतरफा हमलों से कांप उठा यूक्रेन, सहमी दुनिया, जानें अब आगे क्‍या

Russia Attacks Ukraine Update: रूस की सेना यूक्रेन पर चौतरफा हमलों की शुरुआत कर दी है। रूस के टैंक और युद्धक वाहन हर तरफ से यूक्रेन में घुस रहे हैं। माना जा रहा है कि आज की रात बहुत भयानक होने जा रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने कहा है कि हम रूसी हमले के आगे झुकेंगे नहीं।


Ukraine Russia War News: युद्ध में कोई घुसा तो भयानक अंजाम....पुतिन की धमकी से डर गया अमेरिका!
Subscribe

हाइलाइट्स
व्‍लादिमीर पुतिन ने एक आक्रामक भाषण देकर आज सुबह यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया
राष्‍ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके दोनबास में 'विशेष सैन्‍य कार्रवाई करने' का आदेश दिया
रूसी राष्‍ट्रपति के आदेश के बाद सेना ने राजधानी कीव और देश के अन्‍य शहरों में हमले किए

कीव
यूक्रेन में सुबह के करीब 5 बज रहे थे। इसी बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने एक आक्रामक भाषण दिया। पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके दोनबास में एक 'विशेष सैन्‍य कार्रवाई करने' (Russia Ukraine Attacks) का आदेश दिया। रूसी राष्‍ट्रपति के इस आदेश के बाद सेना ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके से बहुत दूर राजधानी कीव और देश के अन्‍य शहरों में सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए जोरदार हमला शुरू कर दिया। अपेक्षा के अनुरूप रूसी सेना ने यूक्रेन के कमांड और कंट्रोल सिस्‍टम, एयर डिफेंस ठिकानों और एयरबेस को निशाना बनाया ताकि यूक्रेन की सेना की अपनी रक्षा करने की पूरी ताकत को तबाह किया जा सके।


रूस ने बड़ी तादाद में जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया। इसके साथ-साथ रूस ने लंबी दूरी की एंटी रेडिएशन मिसाइल का इस्‍तेमाल यूक्रेन के रेडॉर सिस्‍टम को तबाह करने के लिए किया। इसी दौरान रूस ने 'युद्धस्‍थल' को एक आकार देने के लिए विशेष अभियान शुरू किए। रक्षा मामलों की वेबसाइट द ड्राइव के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके, क्रीमिया के दक्षिणी इलाके और बेलारूस के उत्‍तरी इलाके से चौतरफा हमला किया। माना जा रहा है कि यह हमला अभी शुरुआती चरण में है।

कीव पर उत्‍तर की ओर से रूस के कब्‍जे का खतरा
अब इस बात की चिंता सताए जा रही है कि यह चौतरफा हमला यूक्रेन की पूर्वी इलाके में मौजूद सेना को फंसा सकता है। रूसी हमले से यूक्रेन के सैनिकों को युद्धक्षेत्र में सप्‍लाइ नहीं मिल पाएगी और वे फंसकर रह जाएंगे। यही नहीं इससे यूक्रेन की राजधानी कीव पर उत्‍तर की ओर से रूस के कब्‍जे का खतरा पैदा हो गया है। यही नहीं रूस की सेना ने ओडेसा और मरिउपोल इलाके में समुद्र से हमले कर रही है। चौतरफा हो रहे इस हमले से संकेत मिल रहा है कि रूस का यह हमला दुनिया के सबसे बड़े हमलों में शामिल हो गया है।


Ukraine Russia War : पुतिन का सिग्‍नल मिलते ही रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, कीव में धमाकों की तस्‍वीरें देखिए




Russia Attacks Ukraine : रूसी राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई (Military Operation In Ukraine) के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी।



AFP न्‍यूज एजेंसी समेत कई अंतरराष्‍ट्रीय पत्रकारों ने पुतिन की घोषणा के बाद, यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाका सुनने की जानकारी दी।


कीव में मौजूद कुछ पत्रकारों ने ट्विटर पर लिखा कि यह धमाका रॉकेट या मिसाइल से किए गए टारगेटेड हमले का नतीजा है।


सोशल मीडिया पर उत्तर-पूर्व में यूक्रेन के खार्कि, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी डोनेट्स्क ओब्लास्ट क्षेत्र में विस्फोटों की खबरें भी आ रही हैं। हालां‍कि अभी इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


CNN के पत्रकार माइकल होम्‍स के अनुसार, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के कार्यालय ने यह फोटो भेजी है। कीव में मौजूद CNN की टीम ने भी तेज धमाकों की आवाज सुनी।


ट्विटर पर धमाकों की कुछ तस्‍वीरें वायरल हैं। कई पत्रकारों के हैंडल से ट्वीट की गई इस तस्‍वीर में धमाके के बाद एक इमारत धू-धू कर जलती दिख रही है।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा, 'जो भी हो रहा है उसमें अगर कोई बाहरी देश घुसता है तो ये समझ ले कि उसे तुरंत जवाब मिलेगा और ऐसा होगा जो इतिहास ने कभी नहीं देखा होगा।'


पुतिन के ताजा फैसले पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा, 'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा, अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट हो कर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।'


यूक्रेन मामले पर बुधवार रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और शांति से मसले हल करने' की अपील की है। गुतारेस ने कहा कि इससे पहले उन्होंने उन अफवाहों पर कभी विश्वास नहीं किया कि यूक्रेन पर रूस आक्रमण करेगा और हमेशा 'आश्वस्त रहे कि कुछ भी भयावह नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'मैं गलत था और मैं एक बार फिर गलती नहीं करना चाहता। इसलिए यदि वास्तव में किसी अभियान की तैयारी की जा रही है, तो मैं तहे दिल से बस यही कहना चाहूंगा कि अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति से मसले हले करें। बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है।'
माना जा रहा है कि यूक्रेन के लिए आज की रात कत्‍ल की रात होगी और इससे पता चलेगा कि यह जंग किस ओर बढ़ती दिख रही है। इस रूसी हमले से अब यूक्रेन में बड़े पैमाने पर शरणार्थी संकट पैदा होने का खतरा पैदा हो गया है। कीव की सड़कें गाड़‍ियों से पट गई हैं और सभी लोग शहर छोड़कर जा रहे हैं। आकाश में बड़े पैमाने पर रूसी बॉम्‍बर देखे गए हैं। रूसी सेना के टैंक अब यूक्रेन कई शहरों में घुस चुके हैं। उधर, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने कहा है कि उनका देश आत्‍मसमर्पण नहीं करने जा रहा है।

अमेरिका, NATO सबने धमकाया फिर भी पुतिन जिद पर क्‍यों अड़े? 10 मैप से समझें यूक्रेन-रूस का पूरा विवाद



रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। रूसी सैनिकों ने कई दिशाओं से यूक्रेन पर आक्रमण किया है। आइए आपको मैप्‍स के जरिए समझाते हैं कि इन दो देशों के बीच का विवाद क्‍या है।


1945 में जब दूसरा विश्‍व युद्ध खत्‍म हुआ तो दुनिया कई खेमों में बंट गई। अमेरिका एक तरफ था और दूसरी तरफ सोवियन संघ यानी USSR। 25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ टूट गया। इससे अलग होकर 15 नए देश बने। ये 15 देश थे, यूक्रेन, आर्मीनिया, अजरबैजान, बेलारूस, इस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, कीर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, मालदोवा, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान।


यूक्रेन आज जिस रूप में हमारे सामने है, उनमें से ज्‍यादातर इलाके रूसी जारों ने 17वीं से 20वीं सदी के बीच कब्‍जाए। 1654 में मूल यूक्रेन बस उतना ही था जितना आप मैप में नारंगी रंग को देख पा रहे हैं।


2014 में रूस ने हमला कर क्रीमिया को अपने देश में मिला लिया था। पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों पर रूस समर्थित अलगाववादियों का कब्जा है। यहीं के डोनेट्स्क और लुहांस्क को भी रूस ने अलग देश के तौर पर मान्यता दे दी है।


रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनेट्स्क और लुहांस्क में सैन्‍य कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।


यूक्रेन के दो हिस्से हैं, पहला पूर्वी और दूसरा पश्चिमी। पूर्वी यूक्रेन के लोग खुद को रूस के करीब मानते हैं तो पश्चिमी यूक्रेन के लिए यूरोपियन यूनियन करीब है।


पूर्वी और पश्चिमी यूक्रेन एक-दूसरे से काफी अलग हैं। भाषा से इतर यहां के राजनीतिक रुझान में भी अंतर ऊपर के मैप से साफ झलकता है। पूर्वी और पश्चिमी यूक्रेन एक-दूसरे से काफी अलग हैं। भाषा से इतर यहां के राजनीतिक रुझान में भी अंतर ऊपर के मैप से साफ झलकता है। 2004 और 2010 के राष्‍ट्रपति चुनावों में दोनों इलाकों का पैटर्न बेहद जुदा था।


पुतिन को यह चिंता सता रही है कि अगर यूक्रेन नाटो से जुड़ जाता है तो रूस पूरी तरह इसके देशों से घिर जाएगा और उसे यह गवारा नहीं। पुतिन का तर्क है कि यूक्रेन नाटो में जाता है तो भविष्य में नाटो देश की मिसाइलें यूक्रेन की धरती पर फिट की जा सकेंगी, जो रूस के लिए बड़ी चुनौती हो सकती हैं।

रूस ने अब तक यूक्रेन में कई जगह हमले किए हैं। इनमें दो विद्रोही इलाकों के अलावा राजधानी कीव के कई अहम ठिकाने शामिल हैं।

ऊपर का मैप दिखाता है कि अगर न्‍यूक्लियर वॉर हुआ तो कितनी तबाही मचेगी। Nukemap पर बनाया गया यह मैप बताता है कि अगर रूस ने एक भी तोपोल मिसाइल दागी तो लगभग 10 लाख लोग मारे जाएंगे। घायलों की संख्‍या 20 लाख से ज्‍यादा होगी।
तो रूसी सैनिकों की कब्रगाह में बदल सकता है कीव
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूस ने यूक्रेन के ओचकोवो में स्थित नौसैनिक ठिकाने को बीती रात मिसाइल हमले से तबाह कर दिया था। रूस की सेना ने खारकीव के पास पहले ही चोकप्‍वाइंट बना लिया है। इससे वे तोपों की मदद से शहर पर उत्‍तर की ओर जोरदार गोलाबारी कर सकते हैं। इसके बाद रूसी सेना उत्‍तर से दक्षिण की ओर बढ़ सकती है। लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। सबसे चिंता की बात यह है कि रूसी सेना बेलारूस के रास्‍ते हमला कर रही है जो वहां पर अभ्‍यास के नाम पर गई थी। इन सैनिकों की संख्‍या करीब 30 हजार है। बेलारूस की सीमा से राजधानी कीव तक एक बढ़‍िया सड़क है जिसकी मदद से रूसी सैनिक तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि यूक्रेन सेना ने अगर ऐंटी टैंक मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया तो यह रूसी सैनिकों की कब्रगाह में बदल सकता है।




रूस ने यूक्रेन पर जमीन, समंदर और हवा से चौतरफा हमला किया

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.