Sushmita Sen On Child Adoption: महज 18 साल की उम्र में पहली ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीतने वाली अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) जिस तरह से जिंदगी जिती है उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है. शादी के पहले बच्चे गोद लेकर उन्होंने दुनिया को एक नया आइना दिखाया था और आज वो सिंगर पेरेंट होकर काम भी करती हैं और अपनी बेटियों को बेहतर भविष्य भी दे रही है. इसी बीच बिना शादी के बच्चा गोद लेने से एक जुड़े एक होर्डिंग पर सुष्मिता ने अपनी राय दी है, जो हर किसी को सुननी चाहिए. (Sushmita Sen On Child Adoption)
हाल ही में, सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक होर्डिंग की फोटो शेयर की है. जिसमें लिखा है, ‘बिना शादी के बच्चा गोद लेना कैसे कर सकती हो?” एक्ट्रेस ने इस कोट का जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि, ये मुंबई और दिल्ली में चक्कर लगा रहा है. मैं ऐसा कई बार सुनी हूं, इसलिए मैंने अब ये सुनना बंद कर दिया है.’ सुष्मिता ने इसके साथ हैशटैग लगाया है ‘सिंगल मदर बाय चॉइस’. बता दें कि सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है. साल 2010 में जब सुष्मिता 25 साल की थीं, उन्होंने बेटी रेने को गोद लिया था और इसके 10 साल बाद 2010 में सुष्मिता ने दूसरी बेटी अलीषा को गोद लिया, वह सिंगल पैरेंट बनीं. सुष्मिता के इस पोस्ट पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा है, ‘यही कारण है कि आपने सबके दिल में अपने लिए इतनी इज्जत बनाई है मैम’. एक अन्य ने लिखा है, ‘मैं जब भी आपको देखती हूं, गर्व और सम्मान से भर जाती हूं, मैं भी एक दिन आपकी तरह ही बनना चाहती हूं.’

Post a Comment
0 Comments