Type Here to Get Search Results !

शरीर में इस विटामिन की कमी से आपको नींद नहीं आती, जानें कौन सा है ये विटामिन और इसके लक्षण



ज्यादातर लोग सोचते हैं कि थकान या फिर ज्यादा सोचने के कारण उन्हें नींद नहीं आती लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे आपके शरीर में मौजूद इस विटामिन की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है?

इसे काम का तनाव कहें या फिर भागदौड़ भरी जीवनशैली, जिसने ज्यादातर लोगों की नींद उड़ा दी है। मौजूदा वक्त में बहुत से लोग, जिसमें से ज्यादातर युवा हैं आजकल रात को नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि थकान या फिर ज्यादा सोचने के कारण उन्हें नींद नहीं आती लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे आपके शरीर में मौजूद इस विटामिन की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है?


जी हां, हमारे शरीर में मौजूद एक विटामिन ऐसा है, जो आपके नींद चक्र को प्रभावित कर सकता है। हां अगर आपको मीठा और नमकीन खाना पसंद है तो आपको इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए इनका सेवन कम करना होगा। इस लेख में हम आपको इस विटामिन की कमी के लक्षण और कैसे ये आपके नींद चक्र को प्रभावित करता है इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं कौन सा है ये विटामिन।

इस विटामिन की कमी से नहीं आती है नींद

अगर आपको रात-रात भर नींद नहीं आती या फिर देर से सोने की आदत बन गई है तो आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो गई है। विटामिन B12 की कमी के कारण ही व्यक्ति को नींद नहीं आती और उसके हाथ-पैरों में झनझनाहट होती रहती है, पैरों में दर्द रहता है, पाचन खराब रहता है और भूलने की आदत भी होने लगती है। बता दें कि शरीर में विटामिन B12 की मात्रा अगर सही होगी तो आपको नींद भी ठीक आएगी और हदय से सम्बंधित बीमारियों का खतरा भी उतना ही कम होगा।

क्यों जरूरी है विटामिन बी12

विटामिन B12 को कोबालमीन (Cobalamin) के रूप में भी जाना जाता है और इसका काम हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने का होता है। हमारे शरीर में इस विटामिन का नॉर्मल रेंज 211 से 911 Pg/M होती है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन B12 की ज्यादा कमी है तो उसे चक्कर आने लगते है, आंखों के आगे अंधेरा आने लगता है, हाथ-पैर सुन्न होने लगते है और साथ ही नींद भी बहुत कम आने लगती है।


विटामिन B12 की कमी के लक्षण

अगर आपके दिमाग में ये प्रश्न आ रहा है कि कैसे इस विटामिन की कमी का पता लगाया जाए तो हम आपको शररी में इसकी कमी के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इसके लक्षणः

1-थकान और कमजोरी महसूस होना

2-पर्याप्त नींद नहीं आना।

3-खून की कमी होना

4- त्वचा का पीला पड़ना।

5-पाचन शक्ति कम होना।

6-हाथ व पैरों में झनझनाहट होना।

7-याददाश्त कमजोर होना।

8-अधिक गुस्सा आना।

9-चिड़चिड़ापन रहना।

10-आंखों का कमजोर होना।

11-दिल की धड़कन सामान्य से अधिक होना।

12-थूक कम आना

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.